गेमिंग इंडस्ट्री में तहलका मचाने आ गया RedMagic 11 Air, फीचर्स और कीमत देखें

गेमिंग इंडस्ट्री में तहलका मचाने आ गया RedMagic 11 Air, फीचर्स और कीमत देखें

On: January 29, 2026 9:50 AM
Follow Us:
गेमिंग इंडस्ट्री में तहलका मचाने आ गया RedMagic 11 Air, फीचर्स और कीमत देखें

Join WhatsApp

Join Now

चाइनीस मोबाइल कंपनी RedMagic जल्द ही भारत में अपना नया गेमिंग स्माटफोन RedMagic 11 Air लॉन्च करने की योजना बना रही है। जबकि (आज) 29 जनवरी को कंपनी इस स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर रही है। चीन में लॉन्च करने के बाद कंपनी अगले कदम के रूप में भारत में अपनी गेमिंग सेगमेंट को मजबूत करने के लिए इस मिड रेंज मोबाइल को लेकर उतार सकती है।

इंटरनेट में इस खबर के बाद से गेमिंग लवर के दिलों में खुशखबरी है और वह जल्द से जल्द इस मोबाइल को भारत में लॉन्च करने का वेट कर रहे हैं। इस फोन के सारे फीचर्स की जानकारी यहां दी गई है।

RedMagic 11 Air में क्या फीचर्स मिलेंगे?

RedMagic 11 Air खास गेमिंग सॉफ्टवेयर के तौर पर तैयार किया गया है जिसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ एक गेमिंग चिपसेट प्रोवाइड किया गया है जो गेमिंग एक्सपीरियंस को हाई लेवल पर लेकर जाएगा। 

डिस्प्ले: इस फोन में गेम को रियल फील करने के लिए 6.85 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है जो 1216×2688 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन पर 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है जिससे स्क्रीन मुलायम और पानी जैसी स्मूथ चलती है।

डिजाइन: गेमिंग लवर को अक्सर हल्का और हाथ में बढ़िया फील करने वाला फोन पसंद होता है इसलिए कंपनी ने RedMagic 11 Air की लंबाई 163.82 mm, चौड़ाई 76.54 mm और मोटाई 7.85 mm रखी है जो पॉकेट में आसानी से आ जाएगा और स्मार्टफोन का वजन 207 ग्राम है जो काफी हल्का और स्लिम है।

फोन के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप और फ्रंट पर एक कैमरा सेटअप है। स्मार्टफोन Stardust White और Quantum Black कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा।

कैमरा: RedMagicखास तरह की गेमिंग मोबाइल बनाने के लिए जानी जाती है और RedMagic 11 Air भी बजट रेंज का गेमिंग मोबाइल ही है इसलिए ग्राहकों को कैमरा क्वालिटी में थोड़ा सा कंप्रोमाइज करना पड़ सकता है।

इस स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा देखने को मिल जाएगा और साथ ही फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।

परफॉर्मेंस, सॉफ्टवेयर और स्टोरेज

RedMagic 11 Air में Snapdragon 8 Elite जैसा तगड़ा प्रोसेसर दिया गया है और गेमिंग के लिए RedCore R4 चिपसेट के साथ इनबिल्ट किया गया है जिससे तेज और बिना रुकावट के घंटों की हेवी गेमिंग की इजाजत मिल जाती है।

इस स्मार्टफोन में गेमिंग एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए Sky Engine 3.0, बिल्ट-इन PC एम्युलेटर, Advanced cooling with an active airflow turbo fan जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

स्मार्टफोन में RedMagic OS 11.0 सॉफ्टवेयर है जो एंड्रॉयड 16 पर काम करता है। (12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज) एवं (16 जीबी रैम और 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज) के दो वेरिएंट लॉन्च किए जाएंगे जबकि भारत में एक ही वेरिएंट लॉन्च करने की बात कही जा रही है।

घंटों तक चलेगी मोबाइल की बैटरी

गेमिंग मोबाइल में बैटरी सबसे बड़ी समस्या होती है इसलिए कंपनी ने इस समस्या को दूर करने के लिए RedMagic 11 Air में 7000mAh की बैटरी इंस्टॉल की है जो 12 घंटे तक बिना ब्रेक के गेमिंग करने के लिए डिजाइन की गई है। इस बैटरी को फट से चार्ज करने के लिए Hypercharge टेक्नोलॉजी प्रोवाइड की है।

RedMagic 11 Air लॉन्च कब होगा?

RedMagic की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 29 जनवरी 2026 शाम के 7:00 बजे RedMagic 11 Air को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद कुछ रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही कंपनी भारत में भी इस मॉडल को लॉन्च करने की योजना बना रही है जिसकी जानकारी अभी तक आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है लेकिन इंटरनेट पर भारत में लॉन्च को लेकर खबरें तेज हो गए हैं।

Note:– अभी कुछ समय पहले इंटरनेट पर RedMagic 11 Air की लॉन्च डेट 20 जनवरी बताई गई थी लेकिन आधिकारिक वेबसाइट पर लॉन्च डेट 29 जनवरी 2026 बताई गई है।

RedMagic 11 Air की भारत में कीमत कितनी होगी?

RedMagic 11 Air के कीमत की बात करें तो स्मार्टफोन के लांच होने के बाद कंपनी द्वारा इसकी जानकारी दी जाएगी लेकिन इंटरनेट में लीक्स जानकारी के मुताबिक, ग्लोबल मार्केट में (12जीबी रैम, 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज) वेरिएंट के लिए 3700 चीनी युआन और (16 जीबी रैम, 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज) वेरिएंट के लिए 4400 चीनी युआन हो सकती है।

RedMagic 11 Air गेमिंग के लिए बेस्ट स्माटफोन है या नहीं?

RedMagic एक चीनी गेमिंग मोबाइल कंपनी है जो खास प्रकार के गेमिंग मोबाइल डिजाइन करने के लिए जानी जाती है। इस कंपनी द्वारा डिजायन किए गए सभी स्मार्टफोन गेम में के लिए परफेक्ट होते हैं और इस बार कंपनी RedMagic 11 Air को ग्लोबल मार्केट में 29 जनवरी को लांच कर रही है। इसके बाद भारत में भी जल्द ही इसे लॉन्च किया जा सकता है।

RedMagic 11 Air के गेमिंग फीचर्स को बारीकी से देखने पर पता चलता है कि यह गेमिंग के लिए परफेक्ट मिड रेंज फोन है अर्थात यदि आपके पास ₹50,000 से नीचे का बजट है तो आप गेमिंग के लिए इस फोन को खरीद सकते हैं लेकिन भारत में इस फोन को आने में समय लग सकता है इसलिए आपको भारत में लांच होने का इंतजार करना होगा।

Satyam Kumar

मेरा नाम Satyam Kumar है और मुझे मोबाइल फोन की नई तकनीक व अपडेट्स में खास दिलचस्पी है। मुझे स्मार्टफोन्स के बारे में लिखना और नई जानकारी साझा करना पसंद है।
tataaccountants.com पर मैं नए मोबाइल लॉन्च, अपकमिंग स्मार्टफोन्स, लेटेस्ट अपडेट्स, कीमतों में बदलाव और ट्रेंडिंग मोबाइल न्यूज़ आसान भाषा में शेयर करता हूँ। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सही और समय पर जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment