मोबाइल इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी सैमसंग अपने A सीरीज श्रृंखला में एक और नया मोबाइल जोड़ने का प्लान बना रहा है। कंपनी Samsung Galaxy A57 मॉडल पर काम कर रही है जिसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है लेकिन लॉन्च से पहले इस मोबाइल फोन के सारे स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। वायरल न्यूज़ के मुताबिक मोबाइल मिड रेंज होगा जिसमें तगड़ी बैटरी और ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।
हाल ही में सैमसंग ने Samsung Galaxy A57 को चीन के TENAA डेटाबेस में शामिल किया है जिसमें मोबाइल की डिजाइन और तस्वीर का टीजर पेश किया गया है। टीजर लॉन्च में कंपनी की ओर से मोबाइल की कई सारी तस्वीरें जारी की गई है।
Galaxy A57 की डिस्प्ले और डिजाइन
लीक्स के मुताबिक, Galaxy A57 का बैक पैनल प्लेन फिनिश के साथ आ सकता है जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा और फ्लैशलाइट शामिल होगी। इसमें एल्यूमिनियम बॉडी और फ्रंट पर सेल्फी कैमरा एंड बिल्ड किया गया है। सुरक्षा के लिए इन डिस्पले फिंगरप्रिंट दिया जा सकता है।
मोबाइल को IP67 सिक्योरिटी रेटिंग मिल सकती है मतलब फोन 1 से 30 मिनट तक धूल और पानी से बचाव करने में सक्षम है। डिस्प्ले के तौर पर इसमें 6.7 इंच और 110.2 cm2 की बड़ी Super AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 1900 nits मिल सकता है।
दिए गए डिस्प्ले क्वॉलिटी से स्मार्टफोन में वीडियो और फोटो ज्यादा साफ दिखेंगे और धूप में भी तेज ब्राइटनेस देखने को मिलेगी।
Samsung Galaxy A57 Camera
Samsung Galaxy A57 को जल्द ही Galaxy A56 के अपग्रेड वर्जन के रूप में लॉन्च किया जाएगा और इस स्मार्टफोन में कंपनी ने पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा फीचर्स से लेस होगा। Smartprix वेबसाइट के अनुसार, फोन में 50 मेगापिक्सल IMX906 प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 5 मेगापिक्सल माइक्रो रियर कैमरा सेटअप जबकि 12 मेगापिक्सल का OIS आधारित फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा।
इसके साथ कैमरे में AI फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं जो तस्वीरो और वीडियो को साफ और रंगीन बनाने में सहायता करेंगे। मोबाइल का रियर कैमरा 30 फ्रेम पर सेकंड से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है
Samsung Galaxy A57 5G Performance
इस स्मार्टफोन को पावर देने के लिए सैमसंग खुद का बनाया हुआ Exynos 1680 Chipset Octa Core प्रोसेसर इनबिल्ट कर सकता है। फोन में 8GB रैम और 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। इसके साथ फोन में 1TB हाइब्रिड मेमोरी का ऑप्शन दिया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन One UI 8 पर बेस्ड हो सकता है जो Android 16 पर चलेगा।
Samsung Galaxy A57 की दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग
Samsung Galaxy A57 में 5000mAh की बैटरी मिल सकती है जिससे 12 से 18 घंटे का बैटरी बैकअप मिल सकता है। बैटरी को चार्ज करने के लिए 45W का चार्ज दिया जाएगा। बता दे की सैमसंग स्मार्टफोन्स में पिछले कुछ सालों से बैटरी को लेकर काफी समस्या रही है लेकिन इस बार सैमसंग ने बैटरी बैकअप में काफी ज्यादा सुधार किया है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि इस मोबाइल में आने वाली बैटरी 18 घंटे बैकअप देगी और चार्जर भी अधिकतम 30 मिनट में बैटरी को फुल चार्ज कर देगा। अगर सैमसंग इस मोबाइल में 5000mAh की बड़ी बैटरी देता है तो वास्तव में यह फोन बेस्ट इन सेल हो सकता है।
Samsung Galaxy A57 Launch Date
कंपनी की ओर से मोबाइल की इमेज और डिजाइन लॉन्च करने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि सैमसंग आने वाले महीने में Galaxy A57 को ग्लोबल मार्केट में पेश कर सकता है। लेकिन अब तक सैमसंग की ओर से Samsung Galaxy A57 के लॉन्च के बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इंटरनेट में वायरल न्यूज़ के मुताबिक, फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह में इस स्मार्टफोन को लांच किया जा सकता है।
Samsung Galaxy A57 Price In India
Samsung Galaxy A57 Price की बात करें तो इसकी जानकारी अभी प्राप्त नहीं हुई है और ना ही सैमसंग ने ग्लोबल मार्केट और भारत के लिए स्मार्टफोन की कीमत तय की है। मोबाइल की असली और सही कीमत कंपनी द्वारा मोबाइल लॉन्च डेट पर ही रिवील की जाएगी।