अगर आप ऐसे मोबाइल की तलाश में हैं जिसे एक बार चार्ज करने पर घंटों की बैटरी बैकअप मिल सके तो Realme ने भारत का सबसे बड़ी बैटरी वाला मोबाइल फोन Realme P4 Power 5G लॉन्च कर दिया है जिसमें 10001mAh की बैटरी दी गई है।
इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 29 जनवरी 2026 को दोपहर 12:00 बजे भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है और स्मार्टफोन की सबसे खास बात है कि इसे भारतीय छात्रों द्वारा डिजाइन किया गया है।
फोन की पहली सेल 5 जनवरी 2026 से शुरू होगी इसके बाद भारतीय ग्राहक रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर मोबाइल खरीद सकेंगे। आइए Realme P4 Power 5G के खास फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।
Realme P4 Power 5G Specification
Realme P4 Power 5G देश का पहला 10,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन है। अब तक भारतीय बाजार में सिर्फ 8000mAh तक के बैटरी वाले स्मार्टफोन मौजूद थे। बैटरी बैकअप के साथ-साथ स्मार्टफोन में कई खास फीचर्स हैं।
मिलेगी लाजवाब डिजाइन और बड़ी डिस्प्ले
Realme P4 Power 5G के बैक पैनल में ड्यूल कैमरा और फ्लैश लाइट सिस्टम के साथ Precision Energy Loop दिया गया है। बैक पैनल Pure Metal का बना हुआ है जिसमें TransSilver, TransBlue और TransOrange कलर ऑप्शन दिए गए है।
डिस्प्ले की बात करें तो डिवाइस में 6.78-इंच की AMOLED 4D Curve स्क्रीन है जो 144Hz Hyperglow रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करती है और 1280*2800 रेजुलेशन पर चलती है। सबसे बड़ी बात स्क्रीन के लिए मोबाइल में 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस दिया गया है जिसे कड़ी धूप में भी स्क्रीन चमकदार और साफ दिखती है। इसके अलावा डिस्प्ले 1.07 अरब कलर ऑप्शन को सपोर्ट करती है।
परफॉर्मेंस
Realme P4 Power 5G की पावर को बढ़ाने के लिए इसमें Dimensity 7400 Ultra और Hyper Vision⁺ AI Chip डबल चिप सिस्टम दिया गया है जिससे 90 FPS BGMI Performance मिलेगा।
इस प्रोसेसर के होने से स्मार्टफोन का Resolution बढ़ जाएगा जिससे वीडियो और गेम की क्वालिटी बढ़िया होगी और स्क्रीन पर साफ विजुअल दिखेंगे। इस प्रोसेसर के इस्तेमाल से Realme P4 Power 5G बैटरी खपत 16% कम होगी
कैमरा सेटअप में मिलेंगे AI फीचर्स
Realme P4 Power 5G में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50MP Sony IMX882 OIS मुख्य रियर कैमरा और 8MP वाइड एंगल कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए 16MP Sony कैमरा दिया गया है।
कंपनी ने कैमरा क्वालिटी को बढ़ाने के लिए AI का इस्तेमाल किया है। स्मार्टफोन में AI Hyper Clarity, AI Hyper Motion और AI Always On HDR टेक्नोलॉजी दी गई है।
ताकतवर बैटरी
यह स्मार्टफोन दुनिया का पहला 10,001mAh बैटरी वाला डिवाइस है। फोन में Next Gen Silicon Carbon Anode टेक्नोलॉजी पर आधारित 10,001mAh की भारी भरकम टाइटन बैटरी दी गई है जो एक बार फुल चार्ज करने पर 1.5 दिन का बैकअप प्रदान करती है।
कंपनी ने बैटरी के लिए 4 साल की गारंटी भी दी है। इस शक्तिशाली बैटरी को चार्ज करने के लिए 80W चार्जिंग सपोर्ट सिस्टम दिया गया है और 27W रिवर्स चार्जिंग सिस्टम भी लगाया गया है।
Realme P4 Power 5G की कीमत
Realme के इस धाकड़ स्मार्टफोन के प्राइस की बात करें तो 8GB+128GB वाले वेरिएंट की कीमत ₹27,999 रखी गई है और 8GB+256GB वाले वेरिएंट की कीमत ₹29,999 है वही 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत ₹32,999 रखी है।
ऑफर्स एवं छूट
Realme P4 Power 5G को 29 जनवरी 2026 यानी आज भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है और दोपहर 5 फरवरी से मोबाइल की लाइफ सेल्स शुरू होगी कब तक ग्राहक फोन की प्री बुकिंग कर सकते हैं जिसमें इस समय बंपर ऑफर और छूट मिल रहे हैं।
इंस्टेंट डिस्काउंट के रूप में अगर Realme वेबसाइट से इस मॉडल को ऑर्डर किया जाता है तो ₹2000 बैंक छूट मिलेगी और EMI के लिए 6 महीने तक No Cost EMI का ऑप्शन मिल जाता है। इसके अतिरिक्त फ्लिपकार्ट से खरीदारी करने पर कई Credit Card ₹4000 तक की बढ़िया छूट मिल रही है।
भारतीय छात्रों ने तैयार की है फोन की डिजाइन
Realme और Pearl Academy ने मिलकर इस फोन को तैयार किया है जिसकी डिजाइन भारतीय Gen-G छात्रों ने तैयार की है। भारत के लिए गर्व का पल है जब किसी स्मार्टफोन को भारतीय युवाओं ने डिजाइन किया है। इससे पहले कई स्मार्टफोन को भी भारतीय छात्रों ने डिजाइन किया है और इस बार रियलमी ने पर्ल एकेडमी के भारतीय छात्रों के साथ मिलकर मोबाइल फोन तैयार किया है।