24 फरवरी को iQOO लॉन्च करेगा अब तक का सबसे एडवांस 5G स्मार्टफोन, मिलेंगे गजब के फीचर्स

24 फरवरी को iQOO लॉन्च करेगा अब तक का सबसे एडवांस 5G स्मार्टफोन, मिलेंगे गजब के फीचर्स

On: January 28, 2026 8:47 AM
Follow Us:
24 फरवरी को iQOO लॉन्च करेगा अब तक का सबसे एडवांस 5G स्मार्टफोन, मिलेंगे गजब के फीचर्स

Join WhatsApp

Join Now

iQOO 15R India Launch Date: वीवो की सहायक मोबाइल कंपनी IQOO 24 फरवरी को अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन IQOO 15R भारतीय बाजार में 24 फरवरी को पेश करने जा रही है। IQOO 15 की जबरदस्त सफलता के बाद कंपनी ने नंबर सीरीज के तहत IQOO 15R को लॉन्च करने का प्लान बनाया है।

IQOO के मोबाइल स्मार्ट फीचर और बेस्ट बैट्री बैकअप के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं और इसी को एक बार फिर कंपनी ने IQOO 15R में जबरदस्त फीचर्स देकर प्रूफ किया है।

फरवरी में लांच होने वाले इस फोन में कंपनी की ओर से पावरफुल प्रोसेसर और कैमरा क्वालिटी के साथ-साथ एडवांस क्वालिटी के फीचर्स दिए गए हैं जो इसे एक नए लेवल का फ्लैगशिप स्मार्टफोन बनाते हैं। आईए जानते हैं कि इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स…..

कंपनी CEO ने X (ट्विटर) पर दी जानकारी

iQOO 15R के भारत में लॉन्च की जानकारी सबसे पहले कंपनी के सीईओ Nipun Marya ने अपने (X अकाउंट) का पोस्ट करके जानकारी दी है। पोस्ट में बताया गया है कि iQOO 15R को भारत में 24 फरवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद प्री बुकिंग और सेल्स शुरू होगी। आगे सीईओ ने लिखा, “Block your calendar. Power is about to find its perfect fit” अर्थात भारतीय ग्राहक 24 फरवरी की डेट अपने कैलेंडर पर मार्क कर लें इस दिन बेहतरीन और पावरफुल स्मार्टफोन आने वाला है।

iQOO 15R Specification

iQOO 15R के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स कुछ इस प्रकार हो सकते हैं।

Design: डिजाइन की बात करें तो अभी कंपनी की ओर से सिर्फ मोबाइल का एक फोटो जारी किया गया है जिसे देखने पर पता चलता है कि कंपनी ने डिजाइन पर काफी ज्यादा काम किया है और बैक पैनल पर ब्लॉक के तौर पर बढ़िया फिनिश मौजूद है जिससे बैक पैनल प्रीमियम लुक देता है। स्टील बॉडी के साथ मजबूती का भी ध्यान रखा गया है। बैक पैनल में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

Display: IQOO ने पिछले साल प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया था कि कंपनी इस बात डिस्प्ले की क्वालिटी को नेक्स्ट लेवल करने जा रही है जिसका जवाब कंपनी ने इस स्मार्टफोन पर दिया है।

इस फोन में 6.59-इंच LTPS OLED देखने को मिल सकती है जो सिर्फ इंडियन मॉडल के लिए बनाई गई है। डिस्प्ले 144HZ रिफ्रेश रेट और 5000 पिक ब्राइटनेस nits को सपोर्ट करती है जिससे धूप हो या रात हर समय स्क्रीन एक जैसी साफ दिखाई देती है।

Performance: इस स्मार्टफोन में  Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर लगाया जा सकता है जो TSMC 3nm Process Technology पर आधारित है। यह चिपसेट फोन को फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस प्रदान करता है और सबसे तेज स्मार्टफोन बना देता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो 15R एंड्रॉयड 16 OriginOS 6 पर बेस्ड हो सकता है। रैम और स्टोरेज के बारे में अब तक कोई भी जानकारी नहीं मिली है लेकिन दो वेरिएंट में स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो सकता है।

Battery: पावरफुल प्रोसेसर को चलाने के लिए बड़ी बैटरी की जरूरत होगी जो मोबाइल को 20 घंटे तक नॉनस्टॉप चलाने की क्षमता प्रदान करें। इसलिए इस फोन में 7,600mAh battery शामिल की जा सकती है। बैटरी को जीरो से हंड्रेड 25 से 30 मिनट में चार्ज करने के लिए 100 Watt फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

Extra Features: यह फोन पिछले मॉडल की तुलना में काफी मजबूत बनाया गया है इसकी रेटिंग IP68 + IP69 दी गई है। इसके अलावा मोबाइल में कई AI फीचर्स शामिल किए गए हैं जिससे यूजर एक्सपीरियंस कमाल का रहने वाला है। इसके अलावा मोबाइल में स्मार्ट कॉलिंग सिस्टम, ऑपरेटिंग सिस्टम, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है।

नोट:–  IQOO 15R के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए IQOO के Official Website पर जाएं।

मोबाइल में मिल सकता है 200 MP कैमरा

लीक्स के मुताबिक, IQOO 15R में ड्यूल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है जिसमें मेन कैमरा 200 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है जो लंबी दूरी से भी स्पष्ट फोटो और वीडियोग्राफी करने में सक्षम हैं और वाइड एंगल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया जा सकता है।

इस बार IQOO ने सिर्फ दो कैमरों पर काम किया है लेकिन एडवांस AI फीचर्स भी इनबिल्ट किए हैं जो पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा परफॉर्मेंस दे सकते हैं। फ्रंट कैमरा की बात करें तो सेल्फी लेने के लिए कंपनी स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा शामिल कर सकती है।

iQOO 15R की भारत में अनुमानित कीमत

स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो iQOO 15R कंपनी के प्रीमियम सेगमेंट का स्मार्टफोन है जिससे इसकी कीमत हाई रेंज होने की बहुत ज्यादा संभावना है। कुछ रिपोर्ट की माने तो iQOO 15R की इंडिया में अनुमानित कीमत 55,000 रुपए से अधिक हो सकती है। अगर कीमत इस रेंज से कम होती है तो ग्राहकों को राहत मिल सकती है लेकिन स्मार्टफोन के फीचर्स को देखा जाए तो 50,000 रुपए की रेंज में काफी अच्छा सौदा हो सकता है।

IQOO 15R भारत में कब लॉन्च होगा?

जैसा कि ऊपर बताया गया है कि आधिकारिक न्यूज़ और कंपनी सीईओ द्वारा X अकाउंट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार 24 फरवरी 2026 को भारत में iQOO 15R की सेल शुरू हो जाएगी। इसके बाद इच्छुक ग्राहक स्मार्टफोन को अपना बना सकेंगे। फोन अमेजॉन और iQOO की आधिकारिक वेबसाइट पर Sell के लिए लाइव होगा और शुरुआती 30 दिनों तक सेल पर बेहतरीन ऑफर्स भी मिलेंगे जिसकी जानकारी जल्द दी जाएगी।

IQOO 15R को इन स्मार्टफोन से मिलेगी कड़ी टक्कर

अगर iQOO 15R की कीमत 50,000 रूपये की रेंज में रखी जाती है तो इसके फीचर्स को देखते हुए मार्केट में पहले से इसके कंपीटीटर मौजूद हैं।

हाल ही में लॉन्च हुआ Vivo x200T भी iQOO 15R कड़ी टक्कर दे सकता है क्योंकि Vivo x200T की शुरुआती कीमत 59,999 रूपए है और इसमें कई फीचर्स iQOO 15R से मिलते जुलते हैं। इसके अलावा x200T ट्रिपल कैमरा सेटअप और 6200mAh की बैटरी के साथ आता है। इस स्मार्टफोन को Motorola Signature और वनप्लस 15R भी कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

Satyam Kumar

मेरा नाम Satyam Kumar है और मुझे मोबाइल फोन की नई तकनीक व अपडेट्स में खास दिलचस्पी है। मुझे स्मार्टफोन्स के बारे में लिखना और नई जानकारी साझा करना पसंद है।
tataaccountants.com पर मैं नए मोबाइल लॉन्च, अपकमिंग स्मार्टफोन्स, लेटेस्ट अपडेट्स, कीमतों में बदलाव और ट्रेंडिंग मोबाइल न्यूज़ आसान भाषा में शेयर करता हूँ। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सही और समय पर जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment