8000mAh की धांसू बैटरी और 50MP कैमरे वाला Realme का स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेंगे कई सारे स्मार्ट फीचर्स

8000mAh की धांसू बैटरी और 50MP कैमरे वाला Realme का स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेंगे कई सारे स्मार्ट फीचर्स

On: January 31, 2026 5:36 AM
Follow Us:
8000mAh की धांसू बैटरी और 50MP कैमरे वाला Realme का स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेंगे कई सारे स्मार्ट फीचर्स

Join WhatsApp

Join Now

अगर आप एक मिडरेंज ऑलराउंडर स्मार्टफोन तलाश रहे हैं जिसमें गेमिंग फीचर्स की तगड़ी भरमार हो तो आपके लिए खुशखबरी है। Realme ने अपना नया मिड रेंज सेगमेंट का मोबाइल Realme Neo 8 चीन में 22 जनवरी को लांच कर दिया है जिसमें बड़ी बैटरी के साथ-साथ तगड़े गेमिंग फीचर्स दिए गए हैं और जल्दी कंपनी भारत में इस फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है।

इंटरनेट में लीक्स जानकारी के अनुसार, फोन भारत में ₹25,000 से ₹45,000 की कीमत पर डेब्यू कर सकता है इसलिए भारत में लांच होने से पहले आप इस स्मार्टफोन के सारे फीचर्स जान लीजिए ताकि जैसे ही फोन भारत में लॉन्च हो अगर आपके मनपसंद के फीचर्स मिले तो आप तुरंत उसे खरीद लें जिससे कम दाम पर आपको बढ़िया मोबाइल मिल जाएगा।

Realme Neo 8 Specifications

डिवाइसRealme Neo 8 5G
कंपनीRealme
कैमरा50MP+ 8MP + 50MP, 16MP
प्रोसेसरSnapdragon 8 Gen 5
बैटरी8000mAh
स्टोरेजकई वेरिएंट उपलब्ध
डिस्प्ले6.78 इंच AMOLED

प्रोसेसर: इस स्मार्टफोन में रियलमी की ओर से Qualcomm Snapdragon 8 Gen5 Chipset वाला 3.8 GHz, Octa Core प्रोसेसर दिया गया है। जिससे फोन में हेवी गेम और वीडियो एडिटिंग स्मूथ की जा सकती है। यह फोन पीसी लेवल गेमिंग परफॉर्मेंस प्रदान करता है जिससे गेम खेलने वालों की इस डिवाइस पर खास नजर हो सकती है।

कैमरा: Realme Neo 8 में दूर और पास की गहरी और HD+ इमेज खींचने के लिए 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा समेत ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का कैमरा OIS टेक्नोलॉजी पर बेस्ट है जो 4K UHD रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है।

फ्रंट पर कंपनी ने सिर्फ 16 मेगापिक्सल का एक कैमरा सेटअप किया है जो 1080p पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए बनाया गया है।

बैटरी: इस फोन में 8000mAh की विशाल बैटरी दी गई है जो इसे एक से दो दिनों तक आराम से चलाने में सक्षम है। बैटरी को एक बार चार्ज चार्ज करने पर 24 से 36 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिल जाता है। इस पावरफुल जॉइंट बैटरी को चार्ज करने के लिए 80W सुपर डार्ट चार्जिंग सिस्टम दिया गया है और रिवर्स चार्जिंग का भी ऑप्शन है

मोबाइल की डिजाइन: Realme Neo 8 को काफी पतला बनाया गया है इसका वजन 215 ग्राम और मोटाई 8.3mm रखी गई है जिससे जेब में रखना और हाथ में पकड़ना काफी आसान बन जाता है। Realme के इस फोन में ट्रांसपेरेंट बैक पैनल दिया गया है जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्लैशलाइट है। फोन में व्हाइट, ग्रे और पर्पल कलर के ऑप्शन है। डिवाइस की सुरक्षा के लिए स्क्रीन पर अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

डिस्प्ले: इसमें क्रिस्टल आर्मर ग्लास प्रोटेक्शन वाली 6.78 इंच AMOLED HD डिस्प्ले मिल जाएगी जो 1,272 x 2,772 पिक्सल्स और 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। मोबाइल की डिस्प्ले 100 करोड़ से अधिक कलर और HDR image सपोर्ट करती है। इसका PPI 450 और पीक ब्राइटनेस निट्स 3800 है। 

Realme Neo 8 में मिलने वाले फीचर्स

इस स्मार्टफोन में Dual Sim सिस्टम दिया गया है जो नैनो सिम को सपोर्ट करता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए, VoLTE / Vo5G, Wi-Fi + हॉटस्पॉट, डाटा ट्रांसफर और चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट, Bluetooth 6.0 और 5G इंटरनेट जैसे स्मार्ट फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट, GPS भी जोड़े गए हैं। लेकिन मोबाइल में 3.5mm हेडफोन जैक नहीं है।

इस स्मार्टफोन की सिक्योरिटी रेटिंग IP68 रेटिंग है जो फोन को धूल और पानी से बिल्कुल सुरक्षित रखेगा। 2 मीटर पानी में 30 मिनट तक फोन सुरक्षित रह सकता है।

Realme Neo 8 की प्राइस

Realme Neo 8 को चीन में निम्नलिखित कीमत पर लॉन्च किया गया है।

रैम और स्टोरेजकीमत
12GB + 256GB2399 चीनी युआन यानी ₹31,000 करीब
16GB + 256GB2699 चीनी युआन यानी ₹35,000 करीब
12GB + 512GB2899 चीनी युआन यानी ₹38,000 करीब
16GB + 512GB3199 चीनी युआन यानी ₹42,000 करीब
16GB + 1TB3699 चीनी युआन यानी ₹48,000 करीब

Realme Neo 8 भारत में कब तक लांच होगा?

Realme Neo 8 को पिछले सप्ताह 22 जनवरी 2026 दिन गुरुवार को चीन में लॉन्च किया गया है और चीन में इसकी सेल लाइव है लेकिन भारत में अब तक कंपनी ने Realme Neo 8 के लॉन्च के लेकर आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है।

लेकिन कुछ वेबसाइट और इंटरनेट लीक्स के मुताबिक अगले महीने तक भारत में Realme Neo 8 लॉन्च किया जा सकता है जिसके बाद भारतीय ग्राहक इस स्मार्टफोन को खरीद सकेंगे।

Satyam Kumar

मेरा नाम Satyam Kumar है और मुझे मोबाइल फोन की नई तकनीक व अपडेट्स में खास दिलचस्पी है। मुझे स्मार्टफोन्स के बारे में लिखना और नई जानकारी साझा करना पसंद है।
tataaccountants.com पर मैं नए मोबाइल लॉन्च, अपकमिंग स्मार्टफोन्स, लेटेस्ट अपडेट्स, कीमतों में बदलाव और ट्रेंडिंग मोबाइल न्यूज़ आसान भाषा में शेयर करता हूँ। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सही और समय पर जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment