भारत का बजट जारी होने के बाद OPPO अपना सस्ता और लेटेस्ट स्मार्टफोन K14x 5G को चुपके से लांच करने की प्लानिंग कर रहा है। उम्मीद है कि फरवरी महीने में ही इस सस्ते मोबाइल फोन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।
₹15000 से कम का बजट और बड़ी बैटरी की चाहत रखने वालों के लिए ये फोन सोने पर सुहागा हो सकता है क्योंकि इस फोन को ₹15000 के अंदर लॉन्च करने की पूरी संभावना है और इसमें आपको 7000mAh की बैटरी मिल सकती है।
अगर आप इस फोन को खरीदने का विचार बना रहे हैं OPPO K14x 5G स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की जानकारी यहां देख सकते हैं:–
OPPO K14x 5G की खासियत और फीचर्स
स्मार्टफोन का बेहतरीन फीचर्स के साथ मार्केट में आने वाला है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए जीपीएस, 5G नेटवर्क, ब्लूटूथ, वाईफाई, ड्यूल नैनो सिम और 3.5 mm ऑडियो जैक मिलने की संभावना है। इसके अलावा लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सीलरोमीटर और कंपास आदि फीचर्स भी हो सकते हैं।
इस फोन में 6.78 इंच और 120 Hz वाली स्क्रीन देखने को मिल सकती हैं जिसका रेजुलेशन 720 x 1604 पिक्सल हो सकता है। फोन की डिजाइन अब तक रिवील नहीं हुई है लेकिन उम्मीद है कि K सीरीज के मोबाइल्स की तरह इसकी भी डिजाइन एक जैसी हो सकती है सिर्फ थोड़े से बदलाव मिल सकते हैं।
फोन में होगी 7000mAh बैटरी
सस्ती कीमत वाले मोबाइल फोन पर अक्सर कंपनियां छोटी और कमजोर बैटरी इनबिल्ट करते हैं लेकिन OPPO ने K14x 5G पर 7000 mAh बैटरी प्रोवाइड कर सकता है जो डिवाइस को 24 घंटे से 36 घंटे तक पावर प्रदान करेगी। बैटरी को 45 मिनट में फुल चार्ज करने के लिए 45W सुपर VOOCTM फ्लैश चार्जिंग सिस्टम दिया गया है।
परफॉर्मेंस और स्टोरेज
OPPO K14x 5G एंड्रॉयड 16v के ऑपरेटिंग सिस्टम पर डिजाइन किया गया है। इसमें Mediatek Dimensity 6400 Chipset प्रोसेसर दिया जा सकता है जो हेवी लोड और गेमिंग में अच्छा परफॉर्मेंस देता है। फोन में एडवांस कूलिंग सिस्टम दिया गया है जो फोन को गर्म होने से रोकता है।
OPPO K14x 5G (4GB रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज) और 2 कलर ऑप्शन पर लॉन्च किया जा सकता है।
कैमरा सेटअप
स्मार्टफोन के बैक में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप मिल सकता है जो 60fps पर 1920×1080 और 30fps पर 1280×720 पर वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है।
इसके साथ ही रियल कैमरा में डिजिटल जूम, फेस डिटेक्शन, ऑटो फ्लैश और टॉक टू फॉक्स जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं। फ्रंट पर 16 मी पिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है जो 1080Hp पर साफ सेल्फी खींच सकता है।
OPPO K14x 5G की अनुमानित कीमत
जैसा कि आपको बताया गया है कंपनी ने OPPO K14x 5G के ऑफिशियल लॉन्च को लेकर कोई भी बयान नहीं दिया है और इसकी कीमत पर भी पर्दा ढका हुआ है लेकिन इंटरनेट पर लीक्स के मुताबिक, OPPO K14x 5G की कीमत ₹12999 से ₹17999 हो सकती है। कुछ वेबसाइट में इसकी कीमत ₹13,999 जबकि कुछ वेबसाइट में इसकी कीमत ₹15,999 बताई जा रही है। स्मार्टफोन की असली कीमत कंपनी की ओर से लॉन्च डेट पर तय की जाएगी।
OPPO K14x 5G भारत में कब लॉन्च होगा?
OPPO भारत में K सीरीज का अगला मोबाइल K14x 5G फरवरी में लॉन्च कर सकता है लेकिन अब तक कंपनी ने आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है। कई सारे टेक क्रिएटर और मोबाइल वेबसाइट्स ने दावा किया है कि OPPO K14x 5G फरवरी महीने में भारतीय बाजार में पर्दापण कर सकता है।
इन स्मार्टफोन से OPPO K14x 5G की होंगी टक्कर
जब यह स्मार्टफोन मार्केट में सेल के लिए पेश किया जाएगा तो इसका मुकाबला अपने पिछले मॉडल OPPO K13x 5G से सीधे तौर पर होगी क्योंकि इस मोबाइल को पिछले मॉडल से अपग्रेड और एडवांस्ड फीचर्स बनाया गया है।
अगर मोबाइल्स के स्पेसिफिकेशंस उम्मीद के हिसाब से सही रहे तो यह IQOO Z10 Lite और OPPO A6X G को भी कड़ी टक्कर दे सकता है।
OPPO K14x 5G क्यों खरीदे?
OPPO K14x 5G एक सस्ता और टिकाऊ स्मार्टफोन होने वाला है जो ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की पहली पसंद साबित हो सकता है। इस फोन की अनुमानित कीमत 15,000 रुपए के आसपास रहने वाली है जो बेस्ट इन बजट साबित हो सकता है।
अगर आपके पास ₹15000 तक का स्मार्टफोन लेना है तो आप इस स्मार्टफोन को लांच होने के बाद खरीद कर अपना बना सकते हैं। इस फोन में आपको बहुत हैवी टास्क और गेमिंग करने का मौका नहीं मिलेगा लेकिन सोशल मीडिया का गजब एक्सपीरियंस मिल सकता है।